खेत में करंट लगने से किशोर की मौत
सीतामढ़ी, सितम्बर 27 -- सोनबरसा। पड़ोसी देश नेपाल के सर्लाही जिले ब्रह्मपुरी ग्रामीण नगरपालिका पांच पडरिया में खेत में करंट लगने से 13 वर्षीय बालक की मौत हो गई। मृतक की पहचान पडरिया निवासी नन्टुन पासवान के पुत्र आयुष पासवान के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, शनिवार दोपहर करीब 2:30 बजे आयुष खेत की ओर गया था। हिरेन्द्र राउत के खेत में मोटर से पानी पटाने के लिए बिजली का नंगा तार लगाया गया था। इसी दौरान अचानक आयुष तार की चपेट में आ गया और करंट लगने से मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पर्सा प्रहरी चौकी की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल को सुरक्षित किया। आगे की जांच व कानूनी प्रक्रिया के लिए जिला प्रहरी कार्यालय सर्लाही से प्रहरी निरीक्षक रुपेश अधिकारी के नेतृत्व में एसओसीओ सहित पुलिस टीम को घटनास्थल भेजा गया है।
हिंदी हिन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.