बरेली, मार्च 23 -- भमोरा। छुट्टा पशुओं से गेहूं की फसल बचाने के लिए किसान द्वारा खेत के चारों ओर लगाई गई तारों की बाड़ में छोड़े गए करंट की चपेट में आने पर हुई किसान की मौत के मामले में मृतक की पत्नी ने नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपी किसान को गिरफ्तार कर लिया है।गांव दलीपुर के रिंकू राजपूत की पत्नी सुशीला ने बताया कि उसके घर में शौचालय नहीं बना है। इस कारण उसका पति रोजाना सुबह उठकर खेतों में शौच करने जाते थे। शनिवार की सुबह भी वह अपने पति रिंकू राजपूत के साथ घर से सौ मीटर दूर खेत में शौच को गईं थी। उसका पति चंद्रपाल के गेहूं की फसल के पास पहुंचा उसी समय उसे करंट लग गया, पति को गिरा हुआ देख उसने शोर मचा दिया, जिस पर ग्रामीण लाठी डंडे लेकर आ गए। उन लोगों ने रिंकू को बचाने का प्रयास किया लेकिन उनकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने सुशीला क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.