हमीरपुर, अगस्त 8 -- हमीरपुर, संवाददाता। 32 बीघा खेत में कब्जे को लेकर चल रहे विवाद में शनिवार की शाम हुई गोलीबारी के साथ ही पथराव हो गया। गोली लगने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हुआ है। गोली युवक के बाएं पैर की पिंडली में लगी है, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद कानपुर रेफर किया गया है। आरोप तीन चचेरे भाइयों के ऊपर है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। घटना से गांव में दहशत का माहौल है। थाना बिवांर के मवईजार गांव निवासी 26 वर्षीय जितेंद्र सिंह ने बताया कि वह दो भाई हैं। बड़ा भाई धर्मेंद्र सिंह ब्रेन हेमरेज की वजह से मानसिक रूप से बीमार रहता है। जबकि वह स्वयं कानपुर में रहकर भूमि की खरीद-फरोख्त में कमीशनबाजी का काम करता है। जितेंद्र ने बताया कि उसके पिता सुरेंद्र सिंह की काफी समय पूर्व मौत हो गई थी। उसके पिता के नाम 32 बीघा भूमि और निजी ट्यूबवेल है...