खेत में कचरा जलाने पर किसान से मारपीट,थाने में दिया आवेदन
मुंगेर, मई 30 -- तारापुर,निज संवाददाता। हरपुर थानाक्षेत्र के कल्याणपुर गांव में खेत की साफ-सफाई के दौरान एक किसान के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित किसान जलधर मंडल ने हरपुर था में लिखित शिकायत देकर गांव के मिथिलेश कुमार उर्फ फेंटूस और राजेश मंडल पर लाठी-डंडे से हमला करने का आरोप लगाया है। आवेदन के अनुसार जलधर मंडल अपने खेत में कूड़ा-कचरा एकत्र कर जला रहे थे। इसी दौरान आरोपित वहां पहुंचे और गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर जुट गए और घटना की सूचना परिजनों को दी। ग्रामीणों और परिजनों के हस्तक्षेप से मामला शांत हुआ। यह भी पढ़ें- रास्ते के विवाद में मारपीट, तीन लोग नामजद पीड़ित का आरोप है कि जाते समय आरोपितों ने जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.