खेत में कचरा जलाने को लेकर बुजुर्ग दंपती को लाठी व रॉड से पीटा, मुकदमा दर्ज
हाथरस, अप्रैल 24 -- हाथरस, संवाददाता। थाना हसायन के गांव इनायतपुर में खेत की सफाई के दौरान पन्नी और कागज जलाने को लेकर हुए विवाद में गांव के ही तीन लोगों ने बुजुर्ग दंपती पर लाठी-डंडों और लोहे की राड से हमला कर दिया। हमले में पति-पत्नी दोनों के सीने में गंभीर चोटें आई हैं। इस मामले में तीन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। गांव इनायतपुर निवासी रेशमा देवी पत्नी सुरेश चंद्र ने थाना हसायन में दी तहरीर में बताया कि 20 अप्रैल की सुबह वह अपने खेत की सफाई कर रही थीं। खेत में पड़ी पन्नी और कागजों को उन्होंने जला दिया था। यह भी पढ़ें- खेत के रास्ते को लेकर विवाद, दबंगों ने की पिटाई व तोड़फोड़ इसी बात को लेकर गांव के ही मोतीराम पुत्र कलियान, उसकी पत्नी गुड्डी देवी और पिक्की पत्नी रबी मौके पर आ गए। आरोप है कि तीनों ने आते ही गाली-गलौज शुरू ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.