गौरीगंज, जून 19 -- जगदीशपुर। संवाददाता धान की रोपाई के लिए खेत में पानी भर रहे किसान की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। जबकि उसे बचाने गया दूसरा किसान भी करंट की चपेट में आकर मौत का शिकार हो गया। हादसा विद्युत ट्यूबवेल के लिए खंभे से गई केबल के खेत में टूटकर गिर जाने से हुआ। घटना से दोनों मृतकों के घर में जहां कोहराम मचा है। वहीं गांव में शोक की लहर फैल गई है। दोनों मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर पुलिस ने विधिक कार्रवाई शुरू की है。 यह भी पढ़ें- खेत में बिछ गई मौत की चादर, करंट की चपेट में आने से दो किसानों की मौतघटना का विवरण जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के हरपालपुर निवासी 52 वर्षीय हीरालाल प्रजापति पुत्र स्व. गुरुदीन के खेत में विद्युत ट्यूबवेल लगी है। जहां पर वह रात में सोते थे। बीते गुरुवार की रात भी वह टयूबवेल पर ही ...