कटिहार, मई 24 -- कटिहार, एक संवाददाता नगर निगम क्षेत्र के वार्ड संख्या-4 स्थित तेजा टोला मोहल्ले में रविवार की सुबह एक दर्दनाक हादसे ने पूरे इलाके को गमगीन कर दिया। रात की आंधी-बारिश के बाद खेत में गिरे बिजली के तार ने एक मेहनतकश युवक की जिंदगी छीन ली। हादसे में 32 वर्षीय राहुल कुमार की करंट लगने से मौत हो गई। राहुल की मौत के साथ ही चार छोटे बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया, जबकि वृद्ध मां और परिवार की जिम्मेदारियों का पूरा बोझ अब अनिश्चितता के अंधेरे में डूब गया है। बताया जाता है कि शनिवार रात आई तेज आंधी और बारिश के दौरान बिजली का तार टूटकर खेत में गिर गया था। खेत में पानी जमा होने के कारण पूरा इलाका करंट की चपेट में था, लेकिन इसकी जानकारी किसी को नहीं थी। यह भी पढ़ें- खेत में उतरे ई-रिक्शा चालक की करंट से मौतहादसे का विवरण रविवार स...