गिरडीह, नवम्बर 17 -- बगोदर, प्रतिनिधि। बगोदर प्रखंड में धान प्रमुख फसलों में से एक है। धान की फसल खेतों में पक कर तैयार हो गई है। तैयार फसल को सहेजने के लिए उसकी कटाई में किसान जुटे हुए हैं। इसी कड़ी में बगोदर विधायक नागेंद्र महतो भी धान की फसल को काटने के लिए अपनी खेत में नजर आए। सोशल मीडिया में यह फोटो तेजी से वायरल भी हो रहा है। रविवार को वे अपने खेत में धान की फसल काटते नजर आए। हालांकि विधायक मशीन से धान काटते नजर आ रहे हैं। हालांकि यह कोई पहला मौका भी नहीं है कि वे धान की फसल को खुद काटते नजर आ रहे हैं। इसके पूर्व भी कृषि कार्य करते खासकर हल चलाते हुए उनकी कई तस्वीर सोशल मीडिया में वायरल हो चुकी है। इस संबंध में विधायक नागेंद्र महतो ने कहा कि जिस तरह से हवा और पानी के बगैर प्राणियों की कल्पना नहीं की जा सकती है, ठीक उसी प्रकार कृषि क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.