खेत में ईंट से लदा ट्रक पलटने से पांच घायल
बागपत, जुलाई 22 -- बागपत। बागपत कोतवाली क्षेत्र के खेड़की गांव के पास सोमवार की रात ईंट लदा ट्रक पलट गया, जिससे उसमें सवार पांच श्रमिक घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। गाजियाबाद के लोनी थाना क्षेत्र के अशोकनगर निवासी 19 वर्षीय नदीम, 25 वर्षीय राशिद, 24 वर्षीय शेरखान, 36 वर्षीय नूरुद्दीन व 28 वर्षीय इमरान सोमवार रात खेड़की गांव के ईंट भट्ठे से ट्रक लेकर पहुंचे थे। जहां से उन्होंने ट्रक में ईंट लादी और दिल्ली के लिए रवाना हुए। बताया जाता है कि जैसे ही ट्रक गांव के इंटरमीडिएट कालेज के पास से जाने वाले रास्ते पर पहुंचा, तो ट्रक अनियंत्रित होकर खेत में पलट गया। उसमें सवार पांच लोग घायल हो गए। लोगों ने उन्हें किसी तरह ट्रक से निकाला और सीएचसी सरूरपुर पहुंचाया। इसके बाद तीन घायल वसीम, राशिद और नूरुद्दीन को जिला ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.