इटावा औरैया, मार्च 6 -- खेत में आलू खुदाई का काम कर रहे मजदूरों पर अचानक मधुमक्खियों के एक बड़े झुंड ने हमला कर दिया। इस घटना में तीन महिलाएं समेत चार लोग घायल हो गए। अचानक हुए हमले से खेत में काम कर रहे मजदूरों में अफरा-तफरी मच गई और लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। गांव बीलमपुर निवासी 30 वर्षीय आरती देवी पत्नी जंगजीत, 40 वर्षीय रामप्यारी पत्नी घनश्याम, 30 वर्षीय सुनीता देवी पत्नी रामशंकर तथा खेत मालिक राजीव कुमार का 13 वर्षीय बेटा आदित्य शुक्रवार सुबह कांकरपुर रोड के किनारे नगला खादर के पास स्थित खेत में आलू खुदाई के काम में लगे थे। खेत में करीब 15 मजदूर काम कर रहे थे। ट्रैक्टर से खुदाई किए गए आलू को महिलाएं कुड़ी इकट्ठा कर रही थीं। इसी दौरान पास में स्थित आम के बाग में पेड़ पर बने मधुमक्खियों के छत्ते से अचानक एक बड़ा झुंड निकलक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.