मधुबनी, अप्रैल 22 -- शत्रुमर्दन कुमार दीपक मधवापुर, निज प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र के बैंगरा गांव के एक किसान के खेत में आग लगने से के एक बीघा की गेहूं फसल जल कर राख हो गयी। साहरघाट डायल 112 की पुलिस के साथ दमकल विभाग के कर्मचारियों ने आग को नियंत्रित किया। लेकिन, उनलोगों ने जब तक आग पर काबू पायी, तब तक फसल को बचाने में काफी देर हो चुकी थी। आग लगने का कारण पता नहीं चल पाया है। यह घटना बुधवार को दोपहर के बाद घटी। पीड़ित किसान का नाम मोहन यादव है। उन्होंने प्रशासन से मुआवजे की मांग की है। यह भी पढ़ें- खेत में आग लगने से एक बीघा की गेहूं फसल जल कर राख यह भी पढ़ें- आग लगने से फूस के 20 घर राख, शादी का खुशियां मातम में बदली, पेज 3 लीड यह भी पढ़ें- आग से दर्जनभर किसानों की फसल जलकर राख
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.