सहारनपुर, मार्च 21 -- देवबंद। ऑपरेशन सवेरा के अंतर्गत नशे के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत पुलिस ने भायला रोड पर कार्रवाई की है। पुलिस को यहां खेत में अफीम की खेती की सूचना मिली। पुलिस ने सात लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस के मुताबिक भायला रोड स्थित खेत में अफीम की खेती की जा रही थी। स्थानीय लोग लगातार पुलिस से शिकायत कर रहे थे। पुलिस ने कार्रवाई की तो पाया खेत के बीचोंबीच अफीम की खेती की जा रही थी। पुलिस ने बताया अफीम को बाजार में भी बेचे जाने की चर्चा है, जांच की जा रही है। मोहल्ला पठानपुरा निवासी रियासत, अरशद, सफदर, मुस्तफा, मुजफ्फर, शाहिद और मुशर्रफ के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि जल्द आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.