खेत में अचेत मिला युवक, मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान मौत
हरदोई, मई 30 -- हरदोई। मझिला थाना क्षेत्र के नेवादा गांव के पास खेत में अचेत अवस्था में मिले एक युवक की इलाज के दौरान मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि बरखेड़ा गांव निवासी 25 वर्षीय अजीत खेती-किसानी का काम करता था। उसके बड़े भाई चंद्रशेखर ने बताया कि शुक्रवार सुबह परिवार के सदस्य खेत पर काम करने गए थे। दोपहर में घर लौटने पर अजीत घर पर नहीं मिला। काफी तलाश के बाद वह पड़ोसी गांव नेवादा के एक खेत में पड़ा मिला। उस समय उसे लगातार उल्टियां हो रही थीं। परिजन एंबुलेंस की मदद से अजीत को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पिहानी ले गए। वहां हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे हरदोई मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान शुक्रवार देर शाम उस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.