चित्रकूट, मार्च 14 -- चित्रकूट। संवाददाता मानिकपुर थाना क्षेत्र के कल्याणपुर गांव के मजरा टिपुर्री बाबा निवासी किसान राधेश्याम के अरहर के खेत में गुरुवार की दोपहर करीब दो बजे अचानक आग लग गई। खेत में करीब 10 बीघे रकबे में फसल खड़ी थी। गनीमत रही कि आग खेत में नीचे की तरफ खरपतवार में लगी थी। आसपास मौजूद किसानों ने पहुंचकर आग पर काबू पाया। जिससे फसल को नुकसान होने से बचा लिया गया। राजस्व निरीक्षक रोबिन कुमार ने बताया कि अरहर के पेड़ काफी बड़े होने की वजह से करीब डेढ़ बीघे रकबे में लगभग पांच फीसदी आंशिक नुकसान हुआ है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...