संवाददाता, जनवरी 3 -- उत्तर प्रदेश के अमेठी के कोतवाली क्षेत्र के गोपालपुर गांव में एक किसान के खेत की जमीन 7 से 15 फिट तक धंस गई। इससे एक बड़ा गड्ढा बन गया और ऊपर धरातल तक पानी भर गया। इस घटना से गांव में हड़कंप मच गया। ग्रामीण इस गड्ढे को देखकर दंग रह गए। सूचना पर अफसर भी ऐक्शन में आए। प्रशासन ने राजस्व टीम भेजकर मामले की जांच कराई। शनिवार की सुबह गोपालपुर गांव में उस समय हड़कंप मच गया जब खेतों की तरफ रखवाली करने गए कुछ किसानों ने गांव की बिट्टन देवी के खेत में लगभग 10 फिट चौड़ाई में जमीन धंसी देखा। उस गड्ढे में पानी भर गया था। खेत में मटर बोई गई थी। इसकी जानकारी जब गांव में हुई तब इसे देखने के लिए मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। मामले की जानकारी होते ही तहसीलदार नेहा राजवंशी ने राजस्व निरीक्षक को भेज कर निरीक्षण करवाया। तहसीलदार ने बताया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.