बेगुसराय, जून 23 -- भगवानपुर, निज संवाददाता। बिहार राज्य खेत मजदूर यूनियन, भगवानपुर इकाई के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को विभिन्न जनहित एवं मजदूर हित से जुड़ी मांगों को लेकर बीडीओ को 11 सूत्री मांगपत्र सौंपा। यूनियन ने मांगों पर शीघ्र कार्रवाई करते हुए सरकार एवं प्रशासन का ध्यान मजदूरों और गरीब तबके की समस्याओं की ओर आकर्षित करवाने की अपील की। यह भी पढ़ें- खेत मजदूर यूनियन ने बीडीओ को सौंपा मांगपत्रमांगपत्र की मुख्य बातें सौंपे गए मांगपत्र में यूनियन ने बीवीजी व्यवस्था को निरस्त कर पुरानी मनरेगा व्यवस्था को पुनः लागू करने की मांग की है। इसके साथ ही मनरेगा के तहत साल में 200 दिनों के रोजगार की गारंटी तथा प्रतिदिन 700 रुपये मजदूरी निर्धारित करने की मांग उठाई गई है। यूनियन ने मांगपत्र में कहा है कि सरकारी भूमि पर बसे भूमिहीन परिवारों को बिना वै...