खेत मजदूर की बेटी काजल वाजा ने एशियाई चैंपियनशिप में जीता रजत पदक
नई दिल्ली, जून 1 -- गुजरात के जूनागढ़ जिले के छोटे से गांव चोरवाड़ की रहने वाली 19 वर्षीय धाविका काजल वाजा ने एशियाई अंडर-20 एथलेटिक्स चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए भारत को रजत पदक दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। खेत मजदूर की बेटी काजल की इस उपलब्धि ने राज्य और देश दोनों का नाम रोशन किया है। हांगकांग में आयोजित 22वीं एशियाई अंडर-20 एथलेटिक्स चैंपियनशिप में काजल भारतीय महिला 4x100 मीटर रिले टीम का हिस्सा थीं। भवंना, आरती और निपाम के साथ दौड़ते हुए भारतीय टीम ने 45.05 सेकंड का समय दर्ज किया और रजत पदक अपने नाम किया। इस प्रदर्शन के साथ टीम ने राष्ट्रीय अंडर-20 रिकॉर्ड भी तोड़ दिया। इससे पहले यह रिकॉर्ड 45.08 सेकंड का था। काजल की सफलता इसलिए भी खास है क्योंकि उनका परिवार साधारण पृष्ठभूमि से आता है। उनके पिता हीराबाई वाजा खेत ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.