जहानाबाद, सितम्बर 7 -- बीवीजी राम जी कानून को रद्द करने, साल भर काम देने और न्यूनतम मजदूरी तय हो पटना में आयोजित होने वाली विशाल रैली को ऐतिहासिक बनाने का आह्वान जहानाबाद, कार्यालय संवाददाता। बिहार प्रांतीय खेत एवं ग्रामीण मजदूर यूनियन की जहानाबाद अंचल कमिटी की ओर से सोमवार को अपनी 15 सूत्री मांगों के समर्थन में प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय के समक्ष एक दिवसीय धरना दिया गया।

धरने का आयोजन धरने की अध्यक्षता साथी बैजनाथ साव ने की, जबकि संचालन अंचल सचिव कॉमरेड अनिल पासवान ने किया। धरने के बाद यूनियन के एक पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने अंचल एवं प्रखंड पदाधिकारी से मुलाकात कर उन्हें 15 सूत्री मांग पत्र सौंपा। इस दौरान वक्ताओं ने खेत और ग्रामीण मजदूरों की विभिन्न समस्याओं को प्रमुखता से उठाया और प्रशासन से जल्द से जल्द सकारात्मक कार्रवाई करने की मां...