खेत बिक्री के रुपये मांगने पर पिता-पुत्र पर हमला
फतेहपुर, जून 6 -- असोथर। थाना क्षेत्र के रिठंवा गांव निवासी काजल देवी पत्नी सोनू ने बताया कि पांच जून को उनके पति सोनू और ससुर राजू खेत देखने गए थे। वहां पहले से मौजूद सुमेर और चंद्रपाल से खेत बिक्री के बचे हुए रुपये मांगे गए तो दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए सोनू और राजू के साथ लाठी-डंडों से मारपीट कर दी। हमले में दोनों के सिर पर गंभीर चोटें आईं। शोर-शराबा सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, जिसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से चले गए। घायल पिता-पुत्र का अस्पताल में उपचार चल रहा है। थाना प्रभारी रमाशंकर सरोज ने बताया कि केस दर्ज कर जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.