खेत बचाने की मुहिम में जुड़े किसान, वैज्ञानिकों ने दिया मृदा संरक्षण का मंत्र
रामगढ़, जून 23 -- मांडू, निज प्रतिनिधि। कृषि विज्ञान केंद्र, रामगढ़ में मंगलवार को खेत बचाओ अभियान के तहत किसान-वैज्ञानिक संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में झारखंड के पांच जिलों से आए 142 किसानों, कृषि आदान विक्रेताओं और विशेषज्ञों ने भाग लिया।वैज्ञानिकों ने कहा कि लगातार रासायनिक उर्वरकों के असंतुलित उपयोग से मिट्टी की उर्वरता प्रभावित हो रही है। इससे बचाव के लिए संतुलित उर्वरक प्रयोग, मृदा परीक्षण और जैविक खाद को बढ़ावा देना जरूरी है। मुख्य अतिथि डॉ. उज्ज्वल कुमार ने किसानों से उर्वरकों के 4आर सिद्धांत अपनाने की अपील की, जबकि डॉ. अवनि कुमार सिंह ने गुणवत्तापूर्ण कृषि आदानों के उपयोग पर जोर दिया।कार्यक्रम में फसल विविधीकरण, दलहनी फसलों की खेती और हरी खाद के महत्व पर भी चर्चा हुई। किसानों को धैंचा प्रदर्शन प्लॉट का भ्रमण कराकर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.