खेत बचाओ अभियान में किसानों को दी प्राकृतिक खेती की सीख
पूर्णिया, जून 3 -- जलालगढ़, एक संवाददाता। कृषि विज्ञान केंद्र जलालगढ़ द्वारा 'खेत बचाओ अभियान' के अंतर्गत डिमिया पंचायत में किसान जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में लगभग 101 किसानों ने भाग लिया। इसका उद्देश्य किसानों को मृदा स्वास्थ्य संरक्षण, प्राकृतिक खेती और संतुलित पोषक तत्व प्रबंधन के प्रति जागरूक करना था। कार्यक्रम में कृषि विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रधान के.एम. सिंह, कृषि अभियंत्रण वैज्ञानिक आतिश सागर, कृषि समन्वयक निरंजन कुमार झा, कृषि सलाहकार विवेकानंद दास तथा डिमिया पंचायत के सरपंच अब्दुल रज्जाक सहित बड़ी संख्या में किसान उपस्थित थे। इस दौरान डॉ. के. एम. सिंह ने किसानों को जैव उर्वरकों के महत्व की जानकारी देते हुए कहा कि इनके उपयोग से मिट्टी में लाभकारी सूक्ष्मजीवों की संख्या बढ़ती है, जिससे फसलों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.