खेत बचाओ अभियान में किसानों को दी टिकाऊ खेती की सीख
बिजनौर, जून 12 -- हल्दौर, संवाददाता।क्षेत्र के गांव मुबारकपुर तालान में कृषि विभाग की ओर से खेत बचाओ अभियान के तहत किसान गोष्ठी आयोजित की गई। गोष्ठी की अध्यक्षता जिला कृषि अधिकारी जसवीर सिंह तेवतिया ने की, जबकि संचालन सहायक विकास अधिकारी (कृषि) डॉ. नरेंद्र मलिक ने किया।जिला कृषि अधिकारी ने किसानों को भूमि की उर्वरता बनाए रखने, सहफसली खेती में दलहनी फसलों को शामिल करने, जैविक खेती अपनाने तथा श्रीअन्न (मोटे अनाज) के उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण के साथ खेती करना समय की जरूरत है।डॉ. नरेंद्र मलिक ने किसानों को धान की नर्सरी तैयार करने, पौध रोपाई की वैज्ञानिक विधियों और फसल प्रबंधन की जानकारी दी। यह भी पढ़ें- किसान गोष्ठी में मिट्टी जांच व जैविक खेती पर जोर साथ ही आधुनिक कृषि तकनीकों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.