खेत बचाओ अभियान जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
मुजफ्फर नगर, जून 12 -- जानसठ। गांव मेंहलकी और सालारपुर में कृषि विभाग एवं कृषि विज्ञान केंद्र के संयुक्त तत्वावधान में खेत बचाओ अभियान के अंतर्गत किसान जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य किसानों को आधुनिक, टिकाऊ और वैज्ञानिक खेती के तौर-तरीकों से रूबरू कराना था। मुख्य अतिथि उप कृषि निदेशक प्रमोद सिरोही और कृषि विज्ञान केंद्र की वैज्ञानिक डा. पूजा रहीं। जिला कृषि अधिकारी संदीप और कृषि विभाग के विषय वस्तु विशेषज्ञ मनोज ओर आईआईटी रुड़की की टीम अभियान में रही। उप कृषि निदेशक प्रमोद सिरोही ने रासायनिक खादों के अंधाधुंध इस्तेमाल पर चिंता व्यक्त करते हुए किसानों को मृदा स्वास्थ्य कार्ड के अनुसार संतुलित मात्रा में ही उर्वरकों का प्रयोग करने की सलाह दी। यह भी पढ़ें- खेत बचाओ अभियान जागरूकता कार्यक्रम आयोजित जिला कृषि अध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.