खेत बचाओ अभियान गोष्ठी का आयोजन
गौरीगंज, जून 14 -- मुसाफिरखाना। ब्लॉक सभागार में कृषि विभाग के तत्वावधान में खेत बचाओ अभियान के अंतर्गत एक जागरूकता गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी को संबोधित करते हुए कृषि विज्ञान केंद्र की वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक डॉ. रेनू ने किसानों से मेड़बंदी, प्राकृतिक खेती, जैविक खाद के उपयोग तथा रासायनिक उर्वरकों के सीमित प्रयोग पर विशेष ध्यान देने की अपील की। उन्होंने कहा कि लगातार रासायनिक उर्वरकों के अत्यधिक उपयोग से मिट्टी की उर्वरता प्रभावित हो रही है। जबकि जैविक एवं गौ-आधारित खेती से भूमि की गुणवत्ता बनाए रखने के साथ उत्पादन लागत भी कम की जा सकती है। कार्यक्रम में बीडीओ विनय कुमार, एडीओ कृषि मनीष कुमार द्विवेदी आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.