खेत बचाओ अभियान के तहत हुआ कृषक जागरुकता कार्यक्रम
लखीमपुरखीरी, जून 18 -- गोला गोकर्णनाथ। कृषि विज्ञान केंद्र जमुनाबाद के कृषि वैज्ञानिकों द्वारा खेत बचाओ अभियान के अंतर्गत विकास खंड पसगवां के ग्राम पनई में कृषक जागरूकता कार्यक्रम किया गया। कार्यक्रम में किसानों को मृदा स्वास्थ्य संरक्षण, जल संरक्षण, संतुलित उर्वरक उपयोग, फसल विविधीकरण और टिकाऊ कृषि पद्धतियों के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई। कृषि वैज्ञानिक डॉ. जिया लाल गुप्ता ने कहा कि रासायनिक उर्वरकों के असंतुलित प्रयोग से मिट्टी की उर्वरा शक्ति प्रभावित होती है। उन्होंने किसानों को मृदा परीक्षण आधारित पोषक तत्व प्रबंधन अपनाने, हरी खाद, जैव उर्वरकों तथा फसल अवशेषों के समुचित प्रबंधन पर विशेष ध्यान देने की सलाह दी। डॉ. जिया लाल गुप्ता ने मृदा जांच एवं मृदा स्वास्थ्य कार्ड के महत्व पर प्रकाश डालते हुए पराली जलाने से होने वाले पर्याव...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.