पाकुड़, जून 16 -- महेशपुर। प्रखंड विकास पदाधिकारी के कार्यालय कक्ष में बीडीओ डॉ़ सिद्धार्थ शंकर यादव की अध्यक्षता में भारत सरकार एवं कृषि विभाग के निर्देशानुसार खेत बचाओ अभियान अंतर्गत बैठक सह विशेष केसीसी शिविर का आयोजन किया गया। इसमें बीडीओ के अलावे एलडीएम अमित कुमार सिंह, सभी बैंकों के शाखा प्रबंधक, वित्तीय साक्षरता क्लब के अध्यक्ष, कृषक मित्र, प्रखंड आवास समन्वयक देवाशिष दास एवं किसान शामिल थे। बैठक सह विशेष केसीसी शिविर में मुख्य रूप से खरीफ फसल की खेती से पहले केसीसी लोन से संबंधित जागरूकता एवं केसीसी में ब्याज माफी, सब्सिडी एवं समय-समय पर घोषित ऋण माफी संबंधित विषयों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। एलडीएम एवं बीडीओ ने शाखा प्रबंधकों से योग्य किसानों को केसीसी ऋण उपलब्ध कराने की बात कही। बैठक सह शिविर में एलडीएम ने किसानों के हित में स...