कौशाम्बी, जून 30 -- कृषि विभाग द्वारा संचालित खेत बचाओ अभियान अंतर्गत मंगलवार को किसान कल्याण भवन मंझनपुर में इनपुट डीलर्स मीट एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से आए उर्वरक, बीज एवं कृषि आदान विक्रेताओं को मृदा स्वास्थ्य संरक्षण, संतुलित उर्वरक उपयोग तथा नवीन कृषि तकनीकों की जानकारी दी गई। इस दौरान उप कृषि निदेशक सतेंद्र कुमार तिवारी ने कहा कि कृषि उत्पादन बढ़ाने के साथ मृदा स्वास्थ्य का संरक्षण भी आवश्यक है। उन्होंने डीलर्स से किसानों को संतुलित उर्वरक उपयोग एवं वैज्ञानिक खेती के प्रति जागरूक करने का आवाहन किया। कृषि विज्ञान केंद्र के मृदा वैज्ञानिक डॉ. मनोज कुमार सिंह ने मृदा परीक्षण, मृदा स्वास्थ्य कार्ड तथा उर्वरकों के संतुलित प्रयोग पर विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि मृदा परीक्षण आ...