खेत बचाओ अभियान के तहत कृषकों को उर्वरकों के विवेकपूर्ण उपयोग की सलाह
गोड्डा, जून 10 -- मेहरमा, एक संवाददाता। राष्ट्रव्यापी खेत बचाओ अभियान के तहत मंगलवार को प्रखंड अंतर्गत कसबा पंचायत सचिवालय में बैठक आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता मुखिया अश्विनी कुमार मिश्र ने की। बैठक में उर्वरकों के विवेकपूर्ण उपयोग एवं अन्य सतत कृषि उपायों के प्रति कृषकों में जागरूकता एवं जन भागीदारी बढ़ाई गई। यह भी पढ़ें- उर्वरकों का कम प्रयोग करने को लेकर जागरूक किए जा रहे किसानबैठक के मुख्य बिंदु कृषक मित्र मयंक कुमार मिश्र ने बताया कि खेत की उर्वरा शक्ति को बरकरार रखने के लिए रासायनिक खाद का कम से कम उपयोग करें एवं कंपोस्ट का उपयोग कर खेत को बचाएं। उन्होंने मिट्टी जांच कराने हेतु भी किसानों को प्रेरित किया। कृषक मित्र रमेश प्रसाद साह एवं मिथिलेश कुमार झा ने भी उपस्थित किसानों को अच्छी खेती के गुर सिखाए। इन्होंने किसानों के लिए उपयोग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.