खेत बचाओ अभियान के तहत किसान सिख रहे प्राकृतिक खेती के गुर
सासाराम, जून 13 -- बिक्रमगंज, निज संवाददाता। कृषि विज्ञान केंद्र (केवीके) बिक्रमगंज द्वारा एक से 12 जून तक जिले के विभिन्न प्रखंडों व गांवों में खेत बचाओ अभियान का सफल आयोजन किया गया। अभियान के दौरान तेंदुआ, अलीगंज, बभनी, खरारी, मोकर, बसगितिया, मिर्जापुर, उसरी, मोथा, मानी, चिकसिल, चेनारी, कोचस व दिनारा समेत 14 गांवों में किसान गोष्ठियों का आयोजन किया गया, जिसमें 900 से अधिक किसानों ने भाग लिया। इस दौरान किसानों ने प्राकृतिक खेती के गुर सीखे। कार्यक्रम के दौरान केवीके प्रभारी आरके जलज द्वारा किसानों को मृदा जांच के अनुसार उर्वरक व्यवहार करने, प्राकृतिक खेती करने, धान गेहूं के अलावा मक्का, स्वीट कॉर्न, बेबी कॉर्न, चिया सीड, तिल, मडवा, रागी, केला, पपीता, स्ट्रॉबेरी, ड्रैगन फ्रूट, एप्पल बेर, नींबू एवं अन्य सब्जियों की खेती करने की जानकारी दी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.