खेत बचाओ अभियान के तहत किसानों को दी मृदा संरक्षण की जानकारी
पूर्णिया, जून 9 -- जलालगढ़, एक संवाददाता। भारत सरकार के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय के निर्देशानुसार कृषि विज्ञान केंद्र जलालगढ़ एवं कृषि विभाग आत्मा के संयुक्त तत्वावधान में मंगलवार को प्रखंड के रामदैली पंचायत अंतर्गत डुमरा गांव में एकदिवसीय 'खेत बचाओ अभियान' जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस जागरूकता कार्यक्रम में कुल 122 पुरुष एवं महिला कृषक शामिल थे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डॉ. गोविंद कुमार ने कहा कि भूमि संरक्षण वर्तमान समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। उन्होंने किसानों से रासायनिक उर्वरकों के संतुलित उपयोग के साथ-साथ जैव उर्वरक, हरी खाद एवं फसल विविधीकरण को अपनाने की अपील की। यह भी पढ़ें- 10 से 22 जून तक सभी प्रखंड मुख्यालयों में खरीफ महाभियान उन्होंने बताया कि इससे मिट्टी की उर्वरता बनी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.