बगहा, जून 11 -- नरकटियागंज। टिकाऊ खेती और मृदा संरक्षण के प्रति किसानों को जागरूक करने लिए बुधवार को किसान भवन में खेत बचाओ अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। हालांकि किसानों की उपस्थिति कम होने के चलते यह कार्यक्रम महज औपचारिकता बन कर रह गया। एक कमरे में आयोजित इस कार्यक्रम में अधिकतर कुर्सियां खाली रह गई। प्रखंड, अंचल कार्यालय और व्यवहार न्यायालय में अपने निजी कार्यों से पहुंचे लोगों तथा कृषि कार्यालय आए लोगों को बैठाकर कार्यक्रम की औपचारिकता पूरी की गई। कार्यक्रम की सूचना नहीं होने से नाराज कई किसानों ने कहा कि इतने बड़े प्रखंड क्षेत्र में महज सात से आठ गिने चुने किसानों को ही हर कार्यक्रम में बुलाया जाता है। यह भी पढ़ें- खेत बचाओ अभियान की सूचना नहीं मिलने पर आक्रोश प्रखंड कृषि कार्यालय हो या कृषि विज्ञान केंद्र,यहां कोई भी कार्यक्रम...