फतेहपुर, जून 11 -- जोनिहां। क्षेत्र के गांव शाहबाजपुर एवं खंडेदेवर में खेत बचाओ अभियान कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें किसानों को प्राकृतिक व जैविक खेती के बारे में बताया गया। वहीं रसायनिक खादों का उचित मात्रा में उपयोग कैसे करे, इसके बारे में भी जानकारी दी गई। कृषि विभाग के रंजीत कुमार, वरिष्ठ प्राविधिक सहायक उदय पाल, प्रभारी राजकीय बीज भंडार व नितिन उमराव, खंड तकनीकी प्रबंधक रविंद्र कुमार, सहायक तकनीकी प्रबंधक व ग्राम प्रधान और किसान उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए किसानों को प्रशिक्षित करेगा कृषि विज्ञान केंद्र

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...