खेत बचाओ अभियान: किसानों को दी टिकाऊ खेती की जानकारी
पूर्णिया, जून 7 -- जलालगढ़, एक संवाददाता। खेत बचाओ अभियान के तहत रविवार को गढ़िया बलुआ गांव में किसान जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में किसानों को मृदा स्वास्थ्य संरक्षण, फसल चक्र, फसल विविधीकरण, प्राकृतिक खेती तथा संतुलित पोषक तत्व प्रबंधन के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। कार्यक्रम में कृषि विज्ञान केंद्र की वैज्ञानिक डॉ. राबिया प्रवीण एवं डॉ. संतोष कुमार ने किसानों को आधुनिक एवं टिकाऊ कृषि तकनीकों से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि जैव उर्वरकों के उपयोग से मिट्टी में लाभकारी सूक्ष्मजीवों की संख्या बढ़ती है, जिससे पौधों को आवश्यक पोषक तत्व आसानी से उपलब्ध होते हैं और रासायनिक उर्वरकों पर निर्भरता कम होती है। वैज्ञानिकों ने किसानों को फसल चक्र और फसल विविधीकरण अपनाने की सलाह देते हुए बताया कि इससे मिट्टी की उर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.