हाजीपुर, जून 24 -- हाजीपुर, एक प्रतिनिधि हाजीपुर प्रखंड के विशनपुर वसंत उर्फ शुभई में बुधवार को खेत बचाओ अभियान के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बिहार सरकार के कृषि ज्ञान वाहन (बाशु पटना) के माध्यम से किसानों को आधुनिक कृषि एवं पशुपालन संबंधी तकनीकी जानकारी दी गई। इस दौरान वाहन में लगे एलईडी टीवी डस्प्ले के माध्यम से कृषि एवं पशु विज्ञान से संबंधित विभिन्न तकनीकों, नवाचारों तथा प्रबंधन उपायों का प्रदर्शन किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कृषि विज्ञान केन्द्र के वरीय वैज्ञानिक सह प्रधान डॉ. अनिल कुमार सिंह की अध्यक्षता व मार्गदर्शन में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर वैज्ञानिक उद्यान डॉ.जोन्हा देखों ने किसानों को संतुलित उर्वरकों के उपयोग, प्राकृतिक खेती एवं जैविक खेती के महत्व तथा इनके लाभों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। स...