एटा, मार्च 11 -- खेत पर सो रहे पर वृद्ध पर भारी वस्तु से हमला कर हत्या कर दी। चेहरे पर कई बार हमला किया गया। बुधवार की सुबह खेत पर पहुंचें तो ग्रामीणों ने शव पड़ा देखा। हत्या के पीछे प्रथमदृष्टया मामला भूमि विवाद का सामने आ रहा है। हालांकि घरवालों ने किसी भी विवाद से इंकार किया है। मामले में भतीजे ने अज्ञात आरोपी के विरूद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। थाना नयागांव के गांव आलमनगर निवासी रामपाल (70) पुत्र नरपत सिंह बड़े भाई गेंदालाल के साथ रहते थे। रामपाल सिंह की पत्नी की 40 साल पहले मौत हो गई है। इनके पास एक बेटी थी। इसकी शादी कई साल पहले छिबरामऊ के गांव अटिवा में की थी। कई वर्षों पहले बेटी की भी हत्या कर दी थी। रामपाल के पास दस बीघा से अधिक जमीन है। इसमें कुछ जमीन एक साल पहले गेंदालाल के नाम कर दी थी। गेंदालाल के पास रहते थे। रात के समय रामपाल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.