हरदोई, अप्रैल 22 -- हरदोई। शाहाबाद थाना क्षेत्र में गन्ने के खेत में पानी लगा रहे दो भाइयों के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। घटना मंगलवार देर रात की बताई जा रही है। उस वक्त दोनों भाई खेत पर ही सो रहे थे। हरपालपुर क्षेत्र अधिकारी सत्येंद्र कुमार सिंह ने बताया कि ग्राम जमलापुर निवासी 25 वर्षीय रामकृपाल और 23 वर्षीय उसका भाई रामकरन बीती रात करीब 11:30 बजे खेत पर पानी लगा रहे थे। काम के बाद दोनों वहीं सो गए। तभी तीन अज्ञात व्यक्ति मौके पर पहुंचे और अंधेरे का फायदा उठाते हुए दोनों भाइयों के साथ मारपीट कर फरार हो गए। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने दोनों घायलों को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा। वहां उनकी चोटें सामान्य पाई गईं। पुलिस ने बताया कि घटना के समय दोनों भाइयों के पास मोबाइल फोन और छह हजार रुपये नकद मौजूद थे, जो सुरक्षित हैं। इस संबंध ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.