खेत पर सो रहे किसान की मौत, अंतिम संस्कार के दौरान हंगामा
औरैया, अप्रैल 11 -- अजीतमल, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम विलावा में खेत पर सो रहे किसान की मौत के बाद शनिवार को अंतिम संस्कार के दौरान विवाद खड़ा हो गया। मृतक की पत्नी के पहुंचकर हंगामा करने पर मामला बढ़ गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ग्राम विलावा निवासी साहब सिंह पाल पुत्र ईश्वरी प्रसाद शुक्रवार सुबह अपने खेत पर बने समर में मृत अवस्था में मिले थे। परिजनों के अनुसार वह टीबी से पीड़ित थे और लंबे समय से उनका इलाज चल रहा था। परिजन शनिवार को उनका अंतिम संस्कार करने की तैयारी कर रहे थे, जिसके लिए खेत पर लकड़ी आदि भी पहुंच चुकी थी। इसी दौरान मृतक की पत्नी मंजो देवी अपनी बहन सरला देवी निवासी भीखेपुर के साथ मौके पर पहुंच गईं और जमीन को लेकर आपत्ति जताते हुए हंगामा करने लगीं। देखते ही देखते दोनों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.