शाहजहांपुर, फरवरी 27 -- शाहजहांपुर संवाददाता। खुदागंज थाना क्षेत्र के गांव चरखोला निवासी पूर्व प्रधान पूरनलाल (पुत्र रोहनलाल) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना के बाद गांव में शोक की स्थिति है। परिजनों के मुताबिक पूरनलाल गेहूं की फसल की सिंचाई करने खेत गए थे। देर तक वापस न लौटने पर परिजन खेत पहुंचे तो वह बहते पानी के बीच पड़े मिले। उन्हें तत्काल पास के निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी सत्य प्रकाश सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पूरनलाल वर्ष 2005 से 2010 तक ग्राम पंचायत चरखोला के प्रधान रहे थे। अचानक हुई मौत से परिवार में कोहराम है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन...