हापुड़, मार्च 16 -- क्षेत्र के गांव माधापुर में खेत पर फसल में सिंचाई करने के लिए गए किसान पर पड़ोसी ने जानलेवा हमला कर दिया। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस ने तहरीर पर मामले की जांच शुरू कर दी है। गांव निवासी किसान रिंकू ने बताया कि रविवार को वह अपने खेत पर फसल सिंचाई करने के लिए गया था। वहां पर सिंचाई करने के दौरान पड़ोसी खेत स्वामी आया और गाली गलौज करने लगा। उसने ऐसा करने से मना किया तो आरोपी ने अपने सहयोगियों को मौके पर बुला लिया। इससे पहले की वह कुछ समझ पाता आरोपियों ने उस पर धारदार हथियार से हमला कर घायल कर दिया। पीड़ित ने घायल अवस्था में थाने पहुंच कर मामले की सूचना दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...