खेत पर सिंचाई करने गए किसान का पेड़ से लटकता मिला शव
मैनपुरी, मई 23 -- कुरावली। थाना क्षेत्र के ग्राम सूरजपुर में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां खेत पर मक्के की फसल की सिंचाई करने गए 50 वर्षीय किसान का शव पेड़ से लटकता हुआ मिला। किसान की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया है और पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। जानकारी के अनुसार, सूरजपुर निवासी 50 वर्षीय शैलेंद्र कुमार उर्फ भोले पुत्र रमेश चंद्र यादव गुरुवार देर शाम घर से करीब एक किलोमीटर दूर अपने खेतों पर मक्के की फसल की सिंचाई करने के लिए निकले थे। जब वह रात तक घर वापस नहीं लौटे, तो परिजनों को चिंता हुई। इसके बाद ग्रामीणों और परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। रात करीब एक बजे खेतों की तरफ एक पेड़ पर शैलेंद्र का शव फांसी के फंदे से लटकता हुआ मिला। दृश्य देखते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। घटना की सूचना तुरंत स्थानीय कुरावली थाना ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.