एटा, मार्च 31 -- खेत में मिले गोवंश के अवशेष के मामले में रिपोर्ट दर्ज हो गई है। मामले में प्रधानपति ने अज्ञात में रिपोर्ट दर्ज कराई है। एक दिन पहले गोवंश काटे गए थे। चर्चा है कि पुलिस ने कुछ संदिग्धों को हिरासत में लिया है। घटना के बाद से हिंदू संगठनों में रोष है। मामले में जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है। थाना अवागढ़ के गांव खेड़िया ताज निवासी प्रधानपति भानू प्रताप सिंह ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि सोमवार को बंबा के पास खेत पर गोवंश के अवशेष मिले है। गो-तस्करों ने गोवंश को मारने के बाद फेंका गया है। गोवंश के सिर, अन्य अवशेष मिले है। प्रधान पति ने अज्ञात आरोपियों के विरूद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। अवागढ़ पुलिस ने मामले की जांच शुरु कर दी है। आशंका जताई जा रही है कि एक दिन पहले गोवंश को काटा गया है। हिंदू संगठनों के व...