मुरादाबाद, मार्च 11 -- खेत पर मारपीट करने के मामले में आठ लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है। डांडादम्मू नगला गांव के रहने वाले शेर सिंह पुत्र खेतल सिंह ने मुकदमा दर्ज कराया कि उसका छोटा भाई ओमप्रकाश शाम अपने खेत पर खुदे आलू को देखने गया था। तभी उनके गांव के अशोक, बोबी, बेलेश,राजवीर, रामवीर, सुभाष आ गए। उन्होंने फरसा लाठी डंडों चाकू आदि धारदार हथियारों से मारा-पीटा और जान से मारने की कोशिश की। आरोप है कि घटना के दौरान उत्सव और भुवनेश के हाथ में तमंचा था। दोनों मारपीट करके वापस जा रहे थे, जब वह पहुंचे तो उन्होंने सभी को भागते हुए देखा। इस मामले में तहरीर देने पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...