बिजनौर, अप्रैल 22 -- शेरकोट। गांव नसीरदीवाला में गुलदार ने सवेरे मजदूरी पर जा रहे एक युवक पर हमला कर दिया। गुलदार के हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हमले की सूचना से गांव में हड़कंप मच गया। घायल युवक को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। गांव निवासी करण सिंह (25) पुत्र ऋषि पाल बुधवार की सुबह सवेरे अपने घर से मजदूरी के लिए जा रहा था, रास्ते में घात लगाए बैठे गुलदार ने अचानक उस पर हमला कर लहूलुहान कर दिया।घटना के बाद आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों के शोर मचाने पर किसी तरह गुलदार मौके से भाग निकला। यह भी पढ़ें- मजदूरी करने खेत पर जा रहे युवक पर गुलदार का हमला, घायल इसके बाद ग्रामीणों ने तुरंत घायल को एम्बुलेंस से अस्पताल में भर्ती कराया। गांव में इस घटना के बाद से दहशत का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्...