औरैया, अप्रैल 17 -- कुदरकोट, संवाददाता। थाना क्षेत्र में खेत पर भूसा भरने गए किसान पर जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। हमलावर किसान को मरणासन्न अवस्था में छोड़कर मौके से फरार हो गए। घायल की हालत गंभीर बताई जा रही है। किरकिचियापुर निवासी प्रदीप शर्मा पुत्र जगन्नाथ शर्मा बुधवार देर शाम अपने खेत पर भूसा भर रहे थे। इसी दौरान पहले से घात लगाए बैठे गांव के ही तीन युवकों ने उन पर हमला कर दिया। हमले में प्रदीप गंभीर रूप से घायल हो गए और आरोपी मौके से भाग निकले। बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले गांव में एक शादी समारोह के दौरान प्रदीप का आरोपियों से विवाद हुआ था। उस समय कुछ युवक गाली-गलौज कर रहे थे, जिसे प्रदीप ने रोक दिया था। इसी बात को लेकर आरोपियों ने बाद में देख लेने की धमकी दी थी। परिजनों का कहना है कि उसी रंजिश में घटना को अंजाम दिय...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.