हापुड़, अप्रैल 27 -- हापुड़ । हाफिजपुर थाना क्षेत्र के गांव घुंघराला में खेत की रखवाली के लिए लगाई गई बल्ली को हुए विवाद के बाद मारपीट हो गई। आरोप है कि गांव के ही कुछ लोगों ने एक किसान के घर में घुसकर लाठी-डंडों और धारदार दरांती से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। गांव घुंघराला निवासी चाहत अली ने मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि उसने अपने खेत में जानवरों को घुसने से रोकने के लिए बल्ली लगा रखी है। इसी बात को लेकर गांव के परवेज, कमरे आलम उर्फ भूरा और उनके परिवार के लोगों से पूर्व में भी विवाद हो चुका था, लेकिन उसने पारिवारिक कारणों से शिकायत नहीं की थी। 23 अप्रैल की दोपहर करीब तीन बजे परवेज, कमरे आलम उर्फ भूरा, सरवर अली और मोनिस उसके खेत पर पहुंचे और गाली-गलौज करने...