औरैया, फरवरी 18 -- फफूंद, संवाददाता। थाना क्षेत्र के गांव कंचन का पुर्वा में खेत पर बने एक बंगले में अज्ञात व्यक्ति ने आग लगा दी। आग लगने से वहां रखा तख्त, करीब 1250 फीट जीन पाइप लाइन और ट्यूबबेल का पंखा जलकर नष्ट हो गया। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। जानकारी के अनुसार गांव कंचन का पुर्वा निवासी प्रवल कुमार के खेत गांव के बाहर स्थित हैं, जहां उन्होंने कृषि कार्य के लिए एक बंगला बना रखा है। बंगले में खेती से संबंधित सामान रखा रहता था। आरोप है कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने बंगले में आग लगा दी, जिससे अंदर रखा तख्त, लगभग 1250 फीट जीन पाइप लाइन तथा ट्यूबबेल का पंखा जलकर खराब हो गया। घटना की जानकारी उन्हें सुबह खेतों पर पहुंचने पर हुई। आगजनी देखकर उन्होंने तुरंत डायल 112 पर सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके का निरीक्षण ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.