एटा, मार्च 26 -- खेत पर फसल की रखवाली करने गए किसान पर सांड़ ने हमला कर दिया। लोगों ने उन्हें मेडिकल कॉलेज भर्ती कराया, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। थाना निधौली कलां के गांव नगला संत निवासी वीरपाल (60) पुत्र जगरुप सिंह ने खेत पर मक्का की फसल कर रखी है। गुरुवार को खेत पर फसल की रखवाली को गए थे। बेटा हुरेन्द्र सिंह की माने तो खेत पर फसल की रखवाली करते समय सांड़ ने हमला कर दिया। चीख की आवाज सुनकर आस-पास के लोग पहुंच गए और सांड़ को भगाया। परिवारीजन किसान को डिकल कॉलेज लेकर पहुंचे। चिकित्सक ने किसान को मृत घोषित कर दिया। किसान की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया। पीआई के माध्यम से नगर पुलिस को सूचना दी गई। जानकारी पर पहुंची निधौलीकलां पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम गृह भेजा है।कुछ दिनों में दो लोगों की हो चुकी है मौतसांड़ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.