शाहजहांपुर, फरवरी 10 -- थाना क्षेत्र के गांव दोषपुर में खेत पर फसल की रखवाली करने गए युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। महिला ने गांव के ही कुछ लोगों पर रंजिशन पति की हत्या करने का आरोप लगाकर थाने में रिपोर्ट पंजीकृत कराई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल कर पंचनामा भर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर कार्रवाई में जुटी हैं। राम बेटी ने बताया बीती पांच फरवरी को पति सुरेश का खेत में लावारिश पशुओं घुसाने को लेकर गांव के सुखबीर से विवाद हुआ था, तब उसने जान से मारने की धमकी दी थी। सात फरवरी को पति सुरेश खेत पर फसल की रखवाली करने गए तो सुखबीर अपने साथी सोनू व अल्पन के साथ खेत पर पहुंचा और उसके पति की गला घोंट कर हत्या कर दी। सुबह जब वह खेत पर पति को देखने गई। तो सभी उसके पति के शव को पेड़ पर लटका रहे थे, उसे देख सभी मौके से भाग गए...