ललितपुर, मार्च 28 -- कोतवाली महरौनी अन्तर्गत ग्राम पंचायत कुम्हैड़ी स्थित खेत पर एक ग्रामीण का शव पड़ा मिला। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस घटनाक्रम के बाद से मृतक के परिवार में कोहराम मचा रहा। महरौनी कोतवाली क्षेत्र अन्तर्गत ग्राम पंचायत कुम्हैड़ी निवासी 45 वर्षीय रमेश पुत्र कूरे कुशवाहा खेती किसानी करके अपने परिवार का भरण पोषण करता था। शनिवार सुबह वह अपने घर से फसल की रखवाली के साथ कटी पड़ी फसल को एकत्रित करने के लिए खेत पर गया था। दोपहर करीब एक बजे पुत्र बृजेश खेत पर पहुंचा तो उसने अपने पिता को खेत के पास शराब के ठेका के सामने अचेत अवस्था पड़ा देखा। परिजनों की मदद से वह अपने पिता को इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया। यहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद उसको मृत घोषित कर दिया। ग्रामीणों क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.