हाथरस, अप्रैल 20 -- थाना सहपऊ क्षेत्र के गांव दोहई में खेत में पानी लगाने को लेकर हुए विवाद ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। सुबह खेत पर पानी लगा रहे किसान को आरोपियोंठी-डंडा और फावड़े से पीटा। बीच-बचाव करने आए भाई और चाचा पर भी हमला किया गया। पुलिस ने जांच के बाद तीन आरोपियों खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। गांव दोहई निवासी रामब्रेज ने 17 अप्रैल को थाना सहपऊ में दी गई तहरीर में बताया कि 16 अप्रैल की सुबह वह अपने खेत में पानी लगाने गया था। वहां पहले से मौजूद पन्ना लाल और उसके बेटे शिवम व सुनील निवासी गांव इसौदा मिले। आरोप है कि तीनों ने रामब्रेज के खेत में जा रहे पानी को काटकर अपने खेतों में चला लिया। जब रामब्रेज ने विरोध किया कि रात से पानी उसके खेत में चल रहा है, तो तीनों नाराज हो गए। आरोपियों ने गंदी-गंदी गालियां देते हुए लाठी-डंडा व फावड़े स...